Saturday, November 14, 2015
Friday, January 13, 2012
शादी - The magic and the Logic of marriage !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Marriage is one of the most successful inventions,
Marriage -Has been- Has to - Will be, A Must Do in every tense,
Yes, its a social marriage of convenience...
Maybe our historians wise, should revise, with open eyes,
With times changing, life style ranging,
With options and choices, and independent voices,
They should mar Our Times as a Frame,
Cause we change dthe rule of the game...
When relations are not blocked by gender,
and churches ceased playing bartender,
An open world, with freedon true, emotions warm as lamp,
And when relations come from heart, they seldom need a stamp.
नया वक़्त आ गया है, हमपे यूं छा गया है,
आज थामे रीतियों से आओ मिलके लड़ें,
बड़े बड़े पोथी लिए खड़े हैं जो ठेके दार,
उनपे नवीन सोच की परत हम गढ़ें,
सोच में ले खुलापन, और परिवर्तन,
एक नए पहचान की तरफ हम बढ़ें ,
सोच है स्वतंत्र जहाँ, रिश्ता मन का वहां,
फिर वहां शादी की ज़रुरत ही न पड़े...
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Marriage is one of the most successful inventions,
Its a public announcement of strictly private intentions...
But why marriage? Just clarifying my doubt,
To live with a person you love,
or to live with some one you cannot live without...
But why marriage? Just clarifying my doubt,
To live with a person you love,
or to live with some one you cannot live without...
पन्ना इतिहास खोली, बड़े गर्व से मैं बोली,
शादी ही समाज की है ग्रेट डिस्कवरी ,
छुपे मनोकामना की पब्लिक अनऊंस्मेंट
इस-से बेटर क्या है ? सुनले ओ बावरी,
सोचूँ मैं की शादी क्या है? अनिवार्य क्यूं है भला?
रस्मों रिवाजों को नोचने से मैं डरी,
रहना है संग जिस-से लगाया दिन या की ,
रहना है संग जिसके बिना हूँ मैं मरी !

Unison of two souls, dreams fleeting, goes public with a grand meeting,
But stupid are the reports that states-the highest rate of fraud is in spouse cheating,
After every 'I-Do' moment, why law of gravity falls?
Why most unison futures in breaks, Cheats or stalls?
But stupid are the reports that states-the highest rate of fraud is in spouse cheating,
After every 'I-Do' moment, why law of gravity falls?
Why most unison futures in breaks, Cheats or stalls?
दो दिलों का मेल है ये, सपनों का खेल है ये,
आन बान शान पार्टियाँ शादी की सुहाती है,
[ पर शायद ] झूठे हैं रिपोर्ट जो धाखा धडी के रिशर्चों में ,
प्रथम अवार्ड शादी में धोखे को बताती हैं,
भामर के पड़ते, भ्रमर क्यूँ भ्रमित हुआ,
शादी जैसे प्रेम भ्रम मन से हटाती है,
ससारे ब्याह, भरे आह, कोई टूटा, कोई छूटा,
कभी थामे पानी जैसे कहलाती है ..
आन बान शान पार्टियाँ शादी की सुहाती है,
[ पर शायद ] झूठे हैं रिपोर्ट जो धाखा धडी के रिशर्चों में ,
प्रथम अवार्ड शादी में धोखे को बताती हैं,
भामर के पड़ते, भ्रमर क्यूँ भ्रमित हुआ,
शादी जैसे प्रेम भ्रम मन से हटाती है,
ससारे ब्याह, भरे आह, कोई टूटा, कोई छूटा,
कभी थामे पानी जैसे कहलाती है ..
Marriage -Has been- Has to - Will be, A Must Do in every tense,
Yes, its a social marriage of convenience...
Maybe our historians wise, should revise, with open eyes,
With times changing, life style ranging,
With options and choices, and independent voices,
They should mar Our Times as a Frame,
Cause we change dthe rule of the game...
When relations are not blocked by gender,
and churches ceased playing bartender,
An open world, with freedon true, emotions warm as lamp,
And when relations come from heart, they seldom need a stamp.
नया वक़्त आ गया है, हमपे यूं छा गया है,
आज थामे रीतियों से आओ मिलके लड़ें,
बड़े बड़े पोथी लिए खड़े हैं जो ठेके दार,
उनपे नवीन सोच की परत हम गढ़ें,
सोच में ले खुलापन, और परिवर्तन,
एक नए पहचान की तरफ हम बढ़ें ,
सोच है स्वतंत्र जहाँ, रिश्ता मन का वहां,
फिर वहां शादी की ज़रुरत ही न पड़े...
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
जब मुस्काई बिना वजह मैं... बेमतलब रोना आया..
आज पकड़ में जाने कैसे दिल का एक कोना आया,
जब मुस्काई बिना वजह मैं... बेमतलब रोना आया..
वाह रे ऊपरवाले... मैं सदके तेरी यारी ,
भूलूँ न मैं तुझको....तेरी हरदम है तैय्यारी...
जो तू चाहे, पैरों पे मैं खुद चलवाऊं आरी,
पर न भूलो देव, कभी मेरी आएगी बारी....
भूखी थी मैं रोटी की...... और हाथ मेरे सोना आया..
जब मुस्काई बिना वजह मैं... बेमतलब रोना आया..
'मैं'-'मैं' के इस जमघट में, मिले कोई तो 'हम' जैसा,
भरे ज़िन्दगी, हर दिल में जो, पाक दुआ के दम जैसा,
अल्फाजों से परे जो सुन ले ... देखे, जो दिखता नहीं,
नज़रें क्या, रूहों तक पहुंचे, रहमत के मौसम जैसा...
देर तलक थी चौराहे पे, हरजाई वो ना आया..
तब मुस्काई बिना वजह मैं, बेमतलब रोना आया...
आज पकड़ में जाने कैसे दिल का एक कोना आया,
जब मुस्काई बिना वजह मैं... बेमतलब रोना आया..
Tuesday, November 1, 2011
मैं भाव के समुद्र हेतु शब्द ढूंढती हूँ
एक अंतहीन गर्भ का प्रारब्ध ढूँढती हूँ,
इस भाव के समुद्र हेतु शब्द ढूँढती हूँ ....
तोल -मोल के तो प्रेम बाध्य नहीं होता,
सोच से ही कार्य कभी साध्य नहीं होता,
कुल की रीत मान, जाप-तप करे कोई,
सत्य में, हर देव तो आराध्य नहीं होता,
मंथन है अंतर्मन, मैं निस्तब्ध ढूँढती हूँ,
इस भाव के समुद्र हेतु शब्द ढूँढती हूँ ....
भूमिका परे कलम जब बह पायेगी,
स्वयं से यथार्थ जब ये कह पायेगी,
होगी सच्ची कविता तो उस दिन मित्रों,
तोड़ परिधि व्यूह का जब ये रह पायेगी ...
शक्ति-भक्ति -मुक्ति का मैं अर्थ ढूँढती हूँ,
मैं भाव के समुद्र हेतु शब्द ढूंढती हूँ ....
आपकी,
अर्चना

Wednesday, June 22, 2011
उत्तराखंड / उत्तराँचल
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मेरे देश के माथे का सिरमौर हिमालय धाम है,
और बसा जिस राज्य में, उसका उत्तराखंड नाम है,
राज्य अनूठा, लोग भी अनुपम, अपनापन है फैला,
बारह वर्षों में लगता है जहाँ कुम्भ का मेला,
देव भूमि, पावन धरती, जहाँ सत्य की नींव टिकी थी,
वेद व्यास ने महाभारत की गाथा यहीं लिखी थी,
बिना प्रश्न का उत्तर काशी, हरिद्वार की रोटी,
छोटे चारों धाम यहाँ , नैना देवी चोटी,
जिम कार्बेट का पार्क यहाँ और जन्नत अल्मोड़ा है,
अफलातून है देहरादून और नैनीताल का जोड़ा है,
गंगा मैया और जमुनाजी का जन्म यहीं हुआ है,
सिक्षा में भी आई आई टी रूरकी ने भी गगन छुआ है...
रुद्रप्रयाग है त्याग की आग, जिसकी महिमा प्रचंड है,
रहे गर्व मुझको सदा, ये मेरा उत्तराखंड है ..
इस कविता की विडियो अप यहाँ देख सकते हैं -
http://youtu.be/vbI3XnfYzSs

Monday, May 2, 2011
रंग कम ...
यशोमती मैया से बोले नंदलाला ,
राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला ?
काहे कान्हा पूछा तुमने मैया से ये सवाल,
तुमरे कारण हम सब साँवलों का हुआ आज ये हाल,
न कहते तो दादी मुझको बचपन में न समझाती ,
के सारी दुनिया को तो बस गोरी चमड़ी है भाती,
बचपन में गोरे होने का राज़ जो टी वि पर टेपा,
जाने कितने फेयर & लवली को मैंने मुंह पर लेपा,
लगा बस दस रुपये में सोल्यूशन सिंपल हुआ,
तो क्या गर चेहरे पर उससे ढेरों पिम्पल हुआ ,
पिम्पलों से न घबराते मैं और लगाऊँ हल्दी,
जाने क्यों गोरा बनने, की मुझको थी जल्दी..
लेकिन अजब चक्कर था, मेरे रंग का फेयर & लवली से टक्कर था,
और मेरा पक्का रंग जीत गया , रंग वैसा ही रहा, फेयर & लवली का मौसम बीत गया...
पढने की खातिर, जब बक्शा लेकर स्कूल गयी,
किताबों की दुनिया में फर्क रंग का भूल गयी,
उम्र के साथ फिर रंगत मेरी राह पड़ी,
जब किसी के साथ मेरी आँख लढी...
याद है मुझको दिन वो न्यारे, संगी साथी प्यारे प्यारे,
जब सब मिलके हम पिकनिक मन रहे थे,
और अपने अपने दिलरुबा के लिए सब गाने गा रहे थे,
जब नंबर मेरे महबूब का आया, और उसने गाने के लिए आसन जमाया,
अब कौन सा गाना होगा फिट, उसके भेजे मैं कुछ नहीं समाया,
उसने सर पैर बहुत फोरी थी, पर क्या करें, हर गीत मैं हेरोइन गोरी थी...
औत अंत तक मेरे लिए उसे गीत नहीं मिला,
पर उस मासूम से मुझे नहीं है गिला,
गिला है तो बोलीवुड से जो ऐसे गीत बनाते हैं,
जो प्रेमी हृदय सिर्फ एक गोरी के लिए ही गा पाते हैं,
दुनिया में जब आधी जनता रंग रंगीली है,
तो फिर शायरों की कलम उनके लिए क्यों ढीली है ?
जो मेरा भैया काला, तो टॉल, डार्क और हैण्डसम है,
और जो मैं काली, तो लोग कहें की रंग कम है ...
एक दिन जो आये ये बहार से, मैंने पूछा पति से प्यार से,
एए जी, क्या मैं तुम्हारे ख्वाबों की मूरत हूँ, क्या मैं खूबसूरत हूँ?
बड़े नाज़ से, एक अलग अंदाज़ से, हर शक को दिया काट,
कहा इन्होने, यू आर ब्यूटीफुल, एट हार्ट !
मैंने घर बसाया आकर अमरीका,
जहाँ लोगों की सोच का अलग है तरीका,
याद है घर मैं एक रात, अपने परिवार के साथ,
मैंने पूछा बच्चों से, खुदा के बन्दे सच्चों से,
मॉम तुम्हारी फाएर नहीं है, जिसकी तुमको केयर नहीं है,
पर दुनिया के अलग ही ढंग हैं, और लोग तो देखते रंग हैं,
सोच रही मैं आज ज़रा के किस किस को सू मैं करूँ?
दादी को जाकर पकडूँ या बोलीवुड को मैं धरूँ?
पापा से मैंने पूछा था बचपन में एक बार,
रंग को लेकर लोग क्यों कहता हैं बातें चार,
और जो बेटी बनाना था मुझे , तो आपके मन में क्यों नहीं आया,
पापा, आपने मुझे गोरा क्यों नहीं बनाया ? - 2
कहा पिता ने बड़े प्यार से , बेटी ,मेरी मैया,
काली शक्ति, काली दुर्गा, काले कृष्ण कन्हैया |
काला रंग कला समाये , काला ही काल को पाए,
कल भी आता काला में ही, काला ही आला कहलाये..
काला हीरा दुगुना महंगा, हीरों का ये दिल बन जाए,
और कहीं ये एक जगह हो , तो नज़र बचाऊ तिल बन जाए !
हाँ हृदय से प्रार्थना उठती है की हर रंग का अपना दम हो,
न कोई रंग ज्यादा और न कोई रंग कम हो ...
Wednesday, December 29, 2010
मेरी कुट्टी तुमसे कान्हा
-----------------------
मैने माना , ओ रे कान्हा, दुनिया पल का आना- जाना,
पर है ठाना, दूँगी ताना, अब फिर जो तूने न माना,
तूने राधा के संग बाँधा ,हो आधा पर प्रेम को साधा ,
बोल, ये जो प्यार है... केवल देवों का अधिकार है ?
जिसका न रूप, ना आकार है ...
निर्विघ्न चीत्कार है ...
बिन अस्त्र का प्रहार है..
समय की मार .. हर बार की हार ... मात्र हाहाकार.....
क्या केवल देवों का अधिकार है?
किन्तु अब मेरी बारी है, अब पूरी ही तैयारी है ...
टूट गयी है शक्ति, मेरी अर्चना नहीं हारी है...
सुन ले.....जब तक प्राप्त नहीं अब प्यार है,
जिस पर मेरा अधिकार है !
तेरी पूजा नहीं स्वीकार है ...
दूँगी ताना, अब है ठाना, जो तू मेरी बात न माना,
मेरी कुट्टी तुमसे कान्हा ....

Tuesday, August 3, 2010
Friday, April 30, 2010
मेरी बातों ने उन्हें छुआ होगा, पर.. शायद.. कुछ यूं हुआ होगा ...
मशरूफ होंगे काम में, तभी चुप्पी सी छाई है...
लिखा नींद में होगा, जो ख़त कड़वा पैगाम लायी है ...
मेरी हर बात, करके याद, उनका दिल जो टूटा होगा,
तभी हर बात पर , मुंह से उनके वो ज़हर छूटा होगा,
लेकिन... मेरे यकीन ने उन्हें ज़रूर छुआ होगा...
पर.. शायद .. कुछ यूं हुआ होगा ...कुछ यूं हुआ होगा...
(c) अर्चना
meri baaton ne unhen chhua hoga, par shayad kuch yoon hua hoga..
mashroof honge kaam mein, tabhi chhupi si chaayi hai,
likha neend mein hoga, jo khat kadwa paigaam laayi hai,
meri har baat, karke yaad, unka dil jo toota hoga,
tabhi har baat par, munh se unke wo zahar chhoota hoga....
lekin... mere yakeen ne unhen zaroor chhua hoga...
par.. shayad... kuch yoon hua hoga..... kuch yoon hua hoga...

Wednesday, March 31, 2010
खबर तकें वो , भेज के पैगाम प्यार का...
कुछ लीजिये हुज़ूर ! लुत्फ़ इंतज़ार का....
जो गाँव से आये थे तो मिलते गले थे हम ,
अब फासला संभालिये इस शहरी यार का....
(c)Archana//
khabar taken wo, bhej ke paigam pyar ka...
kuch lijiye Huzoor! lutf intazaar ka....
jo gaanv se aaye the to milte gale the hum....
ab faasla sambhaaliye is shahari yaar ka.....

लिखती रहो तुम , आपके इस चाह के सदके ,
हमारी आह पर मचली हरेक उस वाह के सदके,
जहाँ पर साफ़ कर आये हैं जाके, सब गुनाह-ए-जुर्म ,
ऐसी पाकीजगी, ऐसे इबादत गाह के सदके .....
(C) Archana
Likhti raho तुम aapke is chah ke sadke ,
hamari aah pe machali harek us WAh ke sadke,
jahan par saaf kar aaye hain jaake, sab gunaah-e-jurm ,
aisi paakeezagi, aise ibaadatgaah ke sadke....
(C) Archana
मुस्कानों की कीमत, रिश्तों की व्यापारी सीख गयी,
बाजारों के जैसे, कैसे बदले यारी सीख गयी ...
बड़ा नाज़ था मुझे कभी, के दिल का मोल नहीं होता,
तेरे प्यार में यारा मैं तो दुनियादारी सीख गयी ...
(c)Archana
Muskaanon ki kimat, Rishton ki Vyapaari seekh gayi...
Bazaron ke jaise, kaise badle yaari seekh gayi.....
bada naaz tha mujhe kabhi ki dil ka mol nahin hota....
tere pyar mein yara main to Duniyadaari seekh gayi...

Tuesday, March 9, 2010
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
खुद की गलती पे हमें माफ़ किये जाते हैं ,
चेहरे पे धूल, आइना साफ़ किये जाते हैं,
आप ही कातिल मेरे और आप ही मुंसिफ बने ,
वल्लाह ! क्या खूब इन्साफ किये जाते हैं....
khud ki galti pe hamen maaf kiye jaate hain,
chehre pe dhool, aina saaf kiye jaate hain,
aap hi qaatil mere aur aap hi munsif bane,
wallah! kya khoob insaaf kiye jaate hain...
(c)Archana
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Monday, January 4, 2010
Monday, December 21, 2009
प्रवासी हैं , कुबेर नहीं ,!
Watch video for this poem at-
http://www.youtube.com/watch?v=TFZb_tsV0oc
कई दिन पहले आया मुझको इंडिया से एक फोन,
मैंने पूछा बड़े प्यार से भाई तुम हो कौन,
उत्तर था साहित्य सम्मलेन करना एक है ,
मैंने कहा - आईडिया बड़ा ही नेक है ,
आया सवाल - क्या आप अपनी कोई रचना गा पाएँगी?
आप इसके हेतु भारत आ पाएँगी?
मारे ख़ुशी के कैसी कैसी भावनाएं जुड़ने लगी,
और बिना पंख ही मैं जैसे हवा में उड़ने लगी ,
लेकिन ज्यूँ ही ख्वाबों में प्लान मेरा बन गया,
रोटी, पानी, घर, बच्चों का आकर सवाल फिर तन गया,
मैं तब हारा हम के आगे, की मैंने उनसे बिनती,
है ज़िम्मेदारी, आयोजन में करें न मेरी गिनती,
कुछ चुप्पी के बाद श्रीमान डोले, और धीरे से बोले,
साहित्य की सेवा का मान कीजिये,
प्रवासी हैं , बढ़ चढ़ कर दान कीजिये,
इस पुनीत कार्य के ही योग सही,
आप नहीं आप का सहयोग सही !
ऐसी सोलिड मार्केटिंग के आगे मैं झुक गयी,
पर इस से पहले मैं कुछ भेजूं, मैं रुक गयी,
कितना, कैसे, क्यों, कहाँ , ज़ेहन में बात ये आई थी,
ज्यादा थोडा, जितना जोड़ा, सब मेहनत की कमाई थी,
आये इतने फोन की दर के मारे मैं गढ़ जाती थी,
लगता था हर बार किसी की उम्मीदें बढ़ जाती थी,
फिर मुझसे बन पाया जो भी मैंने भेजा उसके पास,
सोचा कुछ तो मदद मिलेगी, धन्यवाद की थी एक आस,
अपेक्षित से कम मिलने पर वह टूटा नहीं था,
निष्ठुर था, निर्भीक अति पर झूठा नहीं था,
करेले पे नीम का तेल ज्यूँ,
आया उसका अगला ईमेल यूं,
जी आपके इस चेक पे जो अंक है,
प्रवासी के नाम पे कलंक है,
सोचें, आपके प्रवास का क्या साख होता,
जो दान के इस चेक से रूपया लाख होता,
सुनकर मुझको हुआ अचम्भा, डॉलर की हम ढेर नहीं,
समझाऊँ तुमको कैसे, प्रवासी हैं , कुबेर नहीं ,
एक से पैंतालिस के दर का गाँव में मेरे चर्चा है,
वो न जानें, दर पैंतालिस का ही सारा खर्चा है,
टैक्स, हेल्थ, और इन्सुरांस का बोझ उठाना पड़ता है,
घर, गाडी, इंडिया टिकटों पर कितना लुटाना पड़ता है,
एकल, प्रथम, CRY और आशा, सब गायें भारत की भाषा,
दीन हीन, भुकमरी, गरीबी, लाचारी का भव्य तमाशा,
और आप सब देकर डॉलर,
ऊंची करते अपनी कॉलर,
शिक्षा अपने देश में पाकर,
बसे मगर परदेस में आकर,
दिलों में जलन, आँखों में नमी है,
हाँ यहाँ भी कमी है, यहाँ भी कमी है ,
अब मैं भी नींद से जागूंगी,
और भारत से कुछ मांगूंगी,
स्वप्न पूर्ण निशा दो, जीवन में दिशा दो,
दो मीठे बोल दो, प्यार ही में तोल दो,
प्रवासी का स्थान से ही मान नहीं हो,
अमरीका ही मेरी पहचान नहीं हो,
भाग्य ने देश बहार धकेला है,
यहाँ हर प्रवासी कितना अकेला है,
अब इस दीन को भी जीवन में प्यार चाहिए,
अपनों के बाहों का हार चाहिए,
सबको NRI लगता मीठा ढोकला है,
पर भीतर से प्रवासी सचमुच में खोखला है,
पूरा ही खोखला है ..........

Saturday, December 12, 2009
Friday, December 4, 2009
रुसवाई मुहब्बत की
रुसवाई मुहब्बत की कोई महफ़िल में गायेगा,
और उम्मीद भी करता है की वो लौट आएगा ....
अरे पहले मुहब्बत के उसूलों को तो पढ़ लो तुम,
जहाँ तुम तुम दिल उछालोगे, वहीँ ये चोट खायेगा...
-अर्चना
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
और उम्मीद भी करता है की वो लौट आएगा ....
अरे पहले मुहब्बत के उसूलों को तो पढ़ लो तुम,
जहाँ तुम तुम दिल उछालोगे, वहीँ ये चोट खायेगा...
-अर्चना
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Tuesday, August 25, 2009
पास पड़ोस
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आज सुनाऊं तुम्हें कथा जिसमे राजा न रानी है,
परी नहीं , ना हाथी घोडे ऐसी अजब कहानी है,
अमरीका के किसी शहर में पांच पडोसी रहते थे,
साथ मनाते खुशियाँ वो सब मिल के दुःख सुख सहते थे,
हर होली पर रंग, दिवाली रौनक का आभास था,
इसी मुहल्ले में उन सब का घर बहुत ही पास था,
हर बात बहुत ही आम होती, हर पार्टी सुबह से शाम होती,
फिर शाम से होती रात..... कितनी लम्बी होती बात,
बच्चों का अलग ही जोश होता , किसे अपने पराये का होश होता,
हर कोई लगता अपना था , सच था या कोई सपना था ,
बिन पूछे , बिन फ़ोन किये, जिनके घर हम जा पायें,
वक़्त पड़े तो दूध-टमाटर-दही उधारी ला पायें ,
हर आफत में देता है जो बढ़के अपना कन्धा,
किस्मत वाले पायें ऐसा पास पड़ोस का बंदा,
फिर जैसे खुदा का उदास मन हुआ,
और अमरीका में डिप्रेसन हुआ...
इस आंधी के आगे किसी का बूता नहीं था ,
अफरा तफरी से मेरा मुहल्ला भी अछूता नहीं था ,
कोई नए घर , नए स्कूल गए...... फिर शायद हमको भूल गए ....
जो किसी का देश प्रेम जागा, तो वह सपरिवार अपनी माटी की और भागा,
एक एक कर सब अलविदा कह गए ,
अब पांच में से बस हम दो रह गए....
सो उनका भी कल यहाँ से ट्रान्सफर हो गया,
और हमारा हँसता खेलता पड़ोस जैसे सो गया...
अब पहचाने से चेहरे हैं , पैर जाने ये सब कौन हैं?
कहते हेलो हेलो हैं, पर दिल से सारे मौन हैं |
सामने का आँगन जिसपर गुडिया खेला करती थी,
पूछेगी "मैं आ जाऊं ?" पर मम्मी से डरती थी,
मेरे बच्चे, उनके घर , बिन बोले भागे जाते थे,
आधे दिन तो वो भोजन उनके ही घर खाते थे,
बिन तुम सब के, सचमुच, सबकुछ, कितना फीका फीका है,
लोग कहें परदेस जिसे , क्या ये ही वो अमरीका है?
भारत हो या अमरीका, हमने तो बस ये सीखा ,
चाहे कितने गुण या दोष रहे,
अपने लगे, जहाँ अपना पास पड़ोस रहे......
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Saturday, August 15, 2009
आजादी
आप इस कविता की विडियो यहाँ देख सकते हैं -
http://www.youtube.com/watch?v=tsCVGHCQ0lI
देखो ये बस्ती ये हँसते चेहरे,
न कोई बंदिश न कोई पहरे,
हो मुबारक हिन्दोस्तान को आजादी का सिला,
जब जवानों ने जान गवांई , हंस के गोली सीने पे खायी ,
उनकी कुर्बानी के ही दम से हम को ये दिन मिला,
वादा करो की सब ऊंचा रखोगे अब भारत का झंडा,
देखो शान हिमालय का पड़ जाए न ठंडा,
अब हमको लड़ना है अब के हालातों से रखना है भारत का नाम ,
शक्ति से भक्ति से मुक्ति हो पापों की , आओ करें हम वो काम,
आए यहाँ हो तो डॉलर के पीछे ही भागो न तुम सुबह-ओ-शाम,
बातों सखी को तुम खुशियों के मोटी, रखना हँसी के पयाम ,
रोती है दुनिया हँसाके दिखाओ , बच्चों को संस्कारें सिखाओ,
सारी ही दुनिया को अपना समझ कर करना सबका भला,
अपने घर को मन्दिर बनाओ, मदिरा सिगरेट इसमे न लाओ,
जैसे चलोगे तुम अपनी चालें, बच्चा वैसा चला,
बच्चों को हर दिन पार्क लेके जाना उनका बचपन खिलेगा ,
बीवी को वीकेंड में बहार खिलाना , प्यार दुगुना मिलेगा,
दिया खुदा ने तुम्हे है ये किस्मत, आके यहाँ हो बसे,
खोना न मिट्टीसे रिश्ता वो अपना, पश्चिम तुम्हें न दसे ,
अपने खजाने से छोटी अट्ठानी गर दे दो तुम दान में,
मिल जाए तो कोई बच्चे को अवसर, बढ़ जाए वो ज्ञान में,
माँ के कर्जे को कुछ तो चुकाओ,
पुण्य कमाओ , टैक्स भी बचाओ,
इतनी दूरी पे बैठे हैं हम सब , कर पायें और क्या?
आज़ादी का तिरंगा सजाओ, सभ्यता के नगाडे बजाओ,
आज मिलकर इस अनगन में बनाएं भारत नया,
हो मुबारक सबको आज, आजादी का जलसा,
देश महका रहे मेरा हरदम एक कमल सा.........

Subscribe to:
Posts (Atom)