Showing posts with label गीत. Show all posts
Showing posts with label गीत. Show all posts

Saturday, August 15, 2009

आजादी

आप इस कविता की विडियो यहाँ देख सकते हैं -
http://www.youtube.com/watch?v=tsCVGHCQ0lI

देखो
ये बस्ती ये हँसते चेहरे,
कोई बंदिश कोई पहरे,
हो मुबारक हिन्दोस्तान को आजादी का सिला,
जब जवानों ने जान गवांई , हंस के गोली सीने पे खायी ,
उनकी कुर्बानी के ही दम से हम को ये दिन मिला,
वादा करो की सब ऊंचा रखोगे अब भारत का झंडा,
देखो शान हिमालय का पड़ जाए ठंडा,

अब हमको लड़ना है अब के हालातों से रखना है भारत का नाम ,
शक्ति से भक्ति से मुक्ति हो पापों की , आओ करें हम वो काम,
आए यहाँ हो तो डॉलर के पीछे ही भागो तुम सुबह--शाम,
बातों सखी को तुम खुशियों के मोटी, रखना हँसी के पयाम ,
रोती है दुनिया हँसाके दिखाओ , बच्चों को संस्कारें सिखाओ,
सारी ही दुनिया को अपना समझ कर करना सबका भला,
अपने घर को मन्दिर बनाओ, मदिरा सिगरेट इसमे लाओ,
जैसे चलोगे तुम अपनी चालें, बच्चा वैसा चला,
बच्चों को हर दिन पार्क लेके जाना उनका बचपन खिलेगा ,
बीवी को वीकेंड में बहार खिलाना , प्यार दुगुना मिलेगा,



दिया खुदा ने तुम्हे है ये किस्मत, आके यहाँ हो बसे,
खोना मिट्टीसे रिश्ता वो अपना, पश्चिम तुम्हें दसे ,
अपने खजाने से छोटी अट्ठानी गर दे दो तुम दान में,
मिल जाए तो कोई बच्चे को अवसर, बढ़ जाए वो ज्ञान में,

माँ के कर्जे को कुछ तो चुकाओ,
पुण्य कमाओ , टैक्स भी बचाओ,
इतनी दूरी पे बैठे हैं हम सब , कर पायें और क्या?
आज़ादी का तिरंगा सजाओ, सभ्यता के नगाडे बजाओ,
आज मिलकर इस अनगन में बनाएं भारत नया,

हो मुबारक सबको आज, आजादी का जलसा,
देश महका रहे मेरा हरदम एक कमल सा.........

Wednesday, June 17, 2009

बात जो दिल में थी आज फिर..दिल ही में रह गयी....

कहना था कुछ , क्या कहना था, जाने क्या कह गयी,
बात जो दिल में थी आज फिर, दिल ही में रह गयी ,

क्यूँ रुक रुक के लिखती हूँ मैं, क्यूँ हकलाऊं इतना,
वो पर्वत सी हिम्मत मेरी रेत सी क्यूँ ढह गयी ?

किस साहिल से टकराऊंगी, छोड़ किनारा अपना,
डरती हूँ जो इस ज्वार में आज अगर बह गयी ...

जैसा था फिर वैसा होगा, भरम ये कैसे पालूँ,
रिश्ते नाते पड़ जाएँ झूठे, जो मैं सच कह गयी,

कितना मुशकिल है अनदेखा कर पाना काँटों को,
जब काँटों में गुल मुस्काया फिर मैं सब सह गयी .....

Thursday, April 2, 2009

हम गुस्से में चिल्लाते क्यूँ हैं ?

नमस्कार मित्रों,

आज एक बहुत ही अच्छी कहानी पढ़ी मैंने | इसे पढ़कर मुझे कविता लिखने का मन किया सो मैंने एक कविता लिखी है | मूल विचार मेरे नहीं हैं किन्तु इसे कविता के रूप में ढालने का प्रयास किया है| कहानी को भी कविता के बाद संलग्न किया है ताकि आप उसका भी आनंद ले सकें |

तो लीजिये आप के लिए -

हम गुस्से में चिल्लाते क्यूँ हैं ?

सोचा है क्या तुमने हम गुस्से में आपा खोते क्यूँ हैं,
जो चाहें मीठे फल पाना तो हम कांटे बोते क्यूँ हैं ?
अपने गुस्से को चीखों से, शोरों से, बतलाते क्यूँ हैं ,
पास खडा हो व्यक्ति फिर भी हम उस पर चिल्लाते क्यूँ हैं ?

जब दिल से दिल की दूरी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है,
तब आवाजों के पावों में जैसे बेडी पड़ जाती है ,
बिन चीखे, जो सामने तक, नहीं पहुँचता सार है ,
लेता जनम चीत्कार तब जब टूट जाता प्यार है |

वहीँ, जहाँ दो दिल मिले बैठें, शोरों की दरकार कहाँ है ?
मौन बात हो, समझ साथ हो, तो चीखें चीत्कार कहाँ है ?
होती बात निगाहों में ही, हों आखें जो चार तो क्या है ?
और बात होठों से निकले बिन जो हो स्वीकार तो क्या है ?

रखना इसे तुम ध्यान में की दिल की दूरी दूर हो,
ना दोस्ती फिर टूटने को, फिर कोई, मजबूर हो.....


Archanapanda.com | archana on YouTube | kavita | kahani | all blogs

Original Story-

A saint asked his disciples, 'Why do we shout in anger? Why do people shout at each other when they are upset?'
Disciples thought for a while, one of them said, 'Because we lose our calm, we shout for that.'

'But, why to shout when the other person is just next to you?' asked the saint.
'Isn't it possible to speak to him or her with a soft voice? Why do you shout at a person when you're angry?'

Disciples gave some other answers but none satisfied the saint.

Finally he explained, 'When two people are angry at each other, their hearts distance a lot. To cover that distance they must shout . More the angry, more the distance between hearts & louder you should shout to cover the distance & reach him.

Then the saint asked, 'What happens when two people fall in love? They don't shout at each other but talk softly, why? Because their hearts are very close. The distance between them is very small....' They do not speak, only whisper and they get even closer to each other in their love. Finally they even need not whisper, they only look at each other and that's all. That is how close two people are when they love each other.'

MORAL: When you argue, do not let the hearts go far away & do not say words that keeps the distance of each other more, else there will come a day when the distance is so great that you will not find the path to return.

Thursday, May 8, 2008

शादी

("चोली के पीछे क्या है" गीत के धुन पर आधारित)

शादी के पीछे
क्या है? शादी के पीछे...
रिश्तों को खींचे क्या है ? रिश्तों को खींचे .....

शादी लड्डू है कैसा? खाए रोये ऐसा, खाके भी रोये वैसा ,
क्या करुँ ?
क्या करुँ........ हाय !

लाखों हैं फंसते इसमे,
लाखों हैं फंसते,
मर मर के हँसते इसमे, मर मर के हँसते,
हुसबंद की एक चले, वाइफ को बजट पले,
उस पर बच्चों के सिलसिले , रामजी, रामजी,

शादी से पहले लड़का मख्खन लगता है,
शादी के बाद वही तो ढक्कन लगता है !
मुहब्बत बंद वो करे, बातें भी चंद वो करे,
बेदिल सम्बन्ध वो करे, रामजी , रामजी ...

शादी से पहले लड़की मुनमुन लगती है,
शादी के बाद वही तो टुनटुन लगती है,
बच्चों में गई डूब वो, लड़ती अब बहुत खूब वो,
चाहत का ले अब वो नाम जी, रामजी,

बीवी और माशूका में बोलो तो अन्तर क्या है?
girl friend attention देती है , wife बस टेंशन
देती है !!!
taken for granted लेती है, क्या करुँ?

बीवी हो कैसी बोलो?
बीवी हो कैसी,
शौहर हो कैसा बोलो?
शौहर हो कैसा ,

बीवी लाखों उडाये, शौहर फिर भी मुस्काये,
बहार खाना खिलाये , रामजी, रामजी ,


शादी शुदा होने का अपना मज़ा है,
दुनिया में सिंगल रहना ख़ुद एक सज़ा है,
हाथों में हाथ वो रहे, दुःख सुख में साथ वो रहे,
जीवन में बात वो रहे, रामजी, रामजी,

जीवन ये पल दो पल है, ये जीवन है पल दो पल,
तेरा है आज मगर होगा तू कल,
शादी से अंश बना ले, अपना भी वंश बना ले,
दे जाओ जग को अपना नाम जी, रामजी,

राबड़ी बगैर लालू किस काम का,
लालू बगैर राबड़ी किस काम की?
ये तो रिश्ता है ऐसा, दिल का साँसों से जैसा,
हमने खुदाई इसके नाम की....

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

राखी

भाई बहन का प्यार , जाने सब संसार,
एक दूजे का चाहें भला,
तू सुखी रहे, भइया मेरे,
लगे खुशियों की तुझको दुआ,
जबसे घर छूटा, कहूँ मैं हर बार,
अपना जीवन भर , रहे प्यार .....

सुन बहन मेरी , तू मत रोना,
मैं तेरे पास नहीं , दुखी मत होना,
सरहद पे हूँ, रक्षा करूँ,
सब मिटेंगे गम, जो मिलेंगे हम,
गर जिंदा आया, दुश्मन को मार,
तब तक रहो तेरी राखी उधार.......

अपने बच्चों को हम समझाएं,
कैसे रिश्ते बने, ये सिखलाएँ,
आज इश्क का भूत , सब पे है सवार,
जाने पीढी नई , बस तन का प्यार !
मन के रिश्ते ये मांगें मोल,
अनजाने बाँध जाएँ , राखी के डोर......

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

राधा की प्रीत

प्रेमी कन्हैया के चटकीले छैंयाँ से सखियाँ तुम मुझको बचाओ रे,
पकड़े वो बैयाँ से, बोले हम मैया से, भागे तो उसको भगाओ रे,
करता रहता मनमानी,
अबके अपनी भी है मनवानी , रे,

सबको वो छेड़े , बातों में लभेडे, है लढता वो जमुना किनारे हो,
माखन चुराता , गीतों से रिझाता वो गगरी पे कांकरिया मारे हो,
उसकी मुरली का कोई सानी,
सुन के पत्थर भी हो जाए पानी , हो....

यशोदा का लाला, नटखट नंदलाला, सुन राधा के प्रेमों की बानी हो,
छूटे संग तेरा कर ले वचन मेरा, सबरी शरत मैंने मानी हो ,
तू तो है सागर गोकुल का राजा, तेरे मन की मैं बन जाऊं रानी हो,

बोला कन्हैया ने सुन प्रिये राधिके, हृदयों का मिलना है अपना,
इसमे भी शक्ति है, भक्ति है, मुक्ति है, कुंदन का अग्नि में तपना,
जब तक मैं रहूँ हरदम रहेगी, मेरी मुरली राधा की निशानी हो.....

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

नया साल

(अरमान मूवी के "समझे" गीत की धुन पर आधारित )

नए साल का तुमसे है कहना,
यूँ ही गाते ही रहना,
तुम दिल से , समझे?
नए साल का तुमसे है कहना, मुस्काते ही रहना,
खुशी से, समझे?
हाँ, अपना भी दिन आएगा , जहाँ हमको दोहराएगा,
हम पर खुशियाँ बरसायेगा,
समझो जो कहती हूँ, नए साल का....

तुम यों, हारे हो क्यों, जो मुश्किल पल था, चला गया,
देखो, वो नया सवेरा, वो नई चुनौती का पल गया,
हाँ, कर लो नई इब्तदा, सुनो ज़िन्दगी की सदा,
हर पल की नई है अदा,
समझो जो कहती हूँ.....

आओ, करें हम वादा, नए मौसम का नया समाँ हो,
मिलके, बढ़ें हम ऐसे, यूँ ही गाते गाते , खुशी जवान हो,
माना अपना रिश्ता नहीं , इंसान हूँ , फ़रिश्ता नहीं ,
फिर भी दोहराऊँ किस्सा वही,
समझो जो कहती हूँ...

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

कल समां था जहाँ

(सितम्बर ग्यारह के दर्दनाक हादसे को समर्पित एक गीत )

कल समाँ था जहाँ , अब हवा है वहां,
एक पल में गया , जो सदी में बना,
सिर्फ़ मंज़र नहीं , हौसला खो गया,
खौफ़्फ़ कैसे करुँ मैं बयाँ?

इन सियासी दम पेचोखम में पिसता आज है अमन--वतन ,
कैसे रोकूँ कौमों के झगडे, कैसे बदलून , रंग--चमन ,
चाह कर भी कुछ कर सकूं अब मैं ,
डर है हर शक्श--दिल दरमियाँ...
कल अमन था जहाँ, अब जलन है वहां...

जब कहीं एक गोली चली, एक माँ का दिल रोया,
नज़रें देखे अपनों का रास्ता , जाने किस ने क्या खोया ,
फूल ही फूल थे, जिनके घर में वहां , अब तो है दर्द की दास्तां,
कल चमन था जहाँ, अब चुभन है वहां ......

आओ कह दें हम उस खुदा से, बस करे अब जंगों का खेल,
फिर से आए रिश्तों में नरमी, फिर बुलंद हो कौमों का मेल,
आओ मिल के हम सब करें ये दुआ, फिर कोई जंग--गम आए ना.......


कल समां था जहाँ , अब हवा है वहां.....

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~




आजादी

देखो ये बस्ती ये हँसते चेहरे,
कोई बंदिश कोई पहरे,
हो मुबारक हिन्दोस्तान को आजादी का सिला,
जब जवानों ने जान गवांई , हंस के गोली सीने पे खायी ,
उनकी कुर्बानी के ही दम से हम को ये दिन मिला,
वादा करो की सब ऊंचा रखोगे अब भारत का झंडा,
देखो शान हिमालय का पड़ जाए ठंडा,

अब हमको लड़ना है अब के हालातों से रखना है भारत का नाम ,
शक्ति से भक्ति से मुक्ति हो पापों की , आओ करें हम वो काम,
आए यहाँ हो तो डॉलर के पीछे ही भागो तुम सुबह--शाम,
बातों सखी को तुम खुशियों के मोटी, रखना हँसी के पयाम ,
रोती है दुनिया हँसाके दिखाओ , बच्चों को संस्कारें सिखाओ,
सारी ही दुनिया को अपना समझ कर करना सबका भला,
अपने घर को मन्दिर बनाओ, मदिरा सिगरेट इसमे लाओ,
जैसे चलोगे तुम अपनी चालें, बच्चा वैसा चला,
बच्चों को हर दिन पार्क लेके जाना उनका बचपन खिलेगा ,
बीवी को वीकेंड में बहार खिलाना , प्यार दुगुना मिलेगा,



दिया खुदा ने तुम्हे है ये किस्मत, आके यहाँ हो बसे,
खोना मिट्टीसे रिश्ता वो अपना, पश्चिम तुम्हें दसे ,
अपने खजाने से छोटी अट्ठानी गर दे दो तुम दान में,
मिल जाए तो कोई बच्चे को अवसर, बढ़ जाए वो ज्ञान में,

माँ के कर्जे को कुछ तो चुकाओ,
पुण्य कमाओ , टैक्स भी बचाओ,
इतनी दूरी पे बैठे हैं हम सब , कर पायें और क्या?
आज़ादी का तिरंगा सजाओ, सभ्यता के नगाडे बजाओ,
आज मिलकर इस अनगन में बनाएं भारत नया,

हो मुबारक सबको आज, आजादी का जलसा,
देश महका रहे मेरा हरदम एक कमल सा.........

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~








Wednesday, May 7, 2008

दिवाली

उजली शाम, रौनक हैं रातें, अब दिवाली मनाएंगे हम,
पल दो पल हंस लें खुशी से, सारे सपने सजायेंगे हम,

जो तुम सोचो कैसे धूम मचाओगे,
कपड़े जेवर, कितने पटाखे लाओगे,
यादों में रखना तुम उन बेचारों को,
किस्मत से टूटे, तूफां के मारों को,
जिनके लिए, अब मुश्किल है ,
ज़िन्दगी का गुज़ारा सितम.....

और कभी दीपो का रंग भाये जो,
तुमको अपनों की यादें सताए जो,
घर होंगी कैसी खुशियाँ इस मौसम में,
माँ थोड़ा तो रोएगी मेरे गम में ,
मेरे बिना आनगन में शायद , रोशनी तो नहीं होगी कम....

आओ बनें सहारा किसीका गर ख़ुद को सहारा है कम,
मांगें दुआ आज के दिन तो दिल कोई भी रह जाए नम !

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~